Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई:हादसे में एक शख्स की मौत, पार्टी में खाना बनाने का ऑर्डर लेकर घर लौट रहा था


भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान धर्मपुर निवासी पप्पू शाह(45) के तौर पर हुई है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र नवोदय विद्यालय के पास की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे नगरपारा से अपने गांव भ्रमपुर लौट रहा था। पार्टी, फंक्शन में खाना बनाने का काम करता था। पार्टी में खाना बनाने का ऑर्डर लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक बैलेंस बिगड़ने से सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। घर में मचा कोहराम टक्कर लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Popular Articles