Friday, September 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में बीजेपी के मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या:अपराधियों ने कनपटी में दागी बुलेट; शव से लिपटकर बेटी बोली- पापा उठ जाओ


भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने भाजपा नेता के सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस भाजपा नेता की बॉडी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि काली पूजा के चंदे के विवाद में ये मर्डर हुआ है। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। मायागंज अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक रोहित पांडेय इधर, घटना की सूचना के बाद मृतक की बेटी मायागंज अस्पताल पहुंची। पिता के शव को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगी। बेटी ने कहा- पापा उठ जाओ..प्लीज पापा उठ जाओ। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के विधायक रोहित पांडे भी मौके पर पहुंचे हैं। सूचना के बाद SDPO सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles