भागलपुर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों के विरोध में आज राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। धरना का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जनहित के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई। बिहार में बेरोजगारी बढ़ने का लगाया आरोप आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और रोजगार के अभाव में युवाओं को दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। धरना में मौजूद नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता लगातार गिर रही है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। राजद नेताओं ने महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित मुआवजा, भ्रष्टाचार पर रोक और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती है, तो राजद आने वाले दिनों में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे पूरे सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर पूरे बिहार के जिला मुख्यालयों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। राज्य के नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं, किसानों को उनकी फसल क्षति का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है और अपराधियों पर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास और सुशासन दिखाई नहीं देता। यादव ने कहा कि पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक है और थानों से लेकर प्रखंड और जिला कार्यालयों तक घूसखोरी चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने सरकार पर घोटालों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में लगातार विभिन्न प्रकार के घोटाले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजद जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा और आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगा।
भागलपुर में महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ राजद का धरना:RJD नेताओं ने कहा- स्टूडेंट्स नौकरी के भटक रहे हैं, सरकार का क्रिमिनल पर कंट्रोल नहीं