Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में शराब-स्मैक बेचने से रोकने पर मारपीट:युवक का पैर तोड़ा, प्रेग्नेंट पत्नी को भी पीटा; एक ही परिवार के 4 लोग घायल


भागलपुर में नशे के कारोबार का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। सोमवार देर रात बरारी काली स्थान के पास शराब-स्मैक की बिक्री का विरोध करने पर चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। हमलावरों ने एक युवक का पैर तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंची गर्भवती महिला को भी बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया गया है। घटना बरारी थाना क्षेत्र की है। भाई का पैर तोड़ा पीड़ित पक्ष के पांडव यादव ने बताया कि पाटीदार राजू यादव का परिवार इलाके में नशे का कारोबार करता है। लंबे समय से इस अवैध धंधे का विरोध कर रहे हैं। इसी‎ रंजिश में राजू यादव के बेटे मयंक और ‎गुलशन ने मेरे भैया ‎बिरजू यादव का बेरहमी से पिटाई कर‎ उसका एक पैर तोड़ दिया। मां ‎गायत्री देवी और भाभी पूजा देवी पर भी जानलेवा हमला किया है। भाभी प्रेग्नेंट है, फिर भी उनको नहीं छोड़ा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को आनन-फानन में मायागंज अस्पताल लाया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles