![]()
सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग (NH-22) पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, पति की हालत गंभीर बनी है। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना मदरिया पावर हाउस के पास की है। मृतका की पहचान मुंगेर जिले के मिर्जापुर बरदह निवासी रोशनी(20) के तौर पर हुई है। घायल पति जुल्फिकार को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। शंभूगंज से घर लौट रहे थे परिजनों के मुताबिक रोशनी की शादी 17 दिन पहले 2 जुलाई को हुई थी। रविवार को दोनों बाइक से बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र स्थित चुटिया बेलारी गांव से मुंगेर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। ‘मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था’ घायल पति जुल्फिकार ने रोते हुए कहा कि सिर्फ 17 दिन में हमारा साथ छूट गया। दोनों अपने नए जीवन को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन एक पल में सड़क हादसे ने उनकी सारी खुशियां छीन ली। पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था, वो हमेशा के लिए साथ छोड़कर चली गई। प्रशासन से कार्रवाई की मांग वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोग भी गमगीन दिखे। प्रशासन से सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने, नियमित जांच अभियान चलाने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
