Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर- शादी के 36 दिनों बाद शख्स ने की खुदकुशी:पति को बचाने पेड़ पर चढ़ी पत्नी गिरी, पैर टूटा; बोली- सास से झगड़ा हुआ था


भागलपुर में शादी के 36 दिनों के बाद एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति के फांसी लगाने की आशंका पर पत्नी बागीचे में पहुंची थी। उसने पति को फंदे से लटका देखा तो खुद पेड़ पर चढ़ी। पति के पास पहुंचने से पहले ही वो पेड़ से गिर गई, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक की पत्नी ने अपनी सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। घटना कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव स्थित गौहर बगीचा की है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका की पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान 22 साल के सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है। सूरज ने 7 मई को 19 साल की रक्षा कुमारी से धूमधाम से शादी की थी। सूरज दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। सूरज और रक्षा की शादी की 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला धनोरा गांव का रहने वाला सूरज यादव शादी के कुछ दिन बाद ही दिल्ली चला गया था। सूरज की पत्नी रक्षा अपनी सास, ससुर और ननद के साथ ससुराल में रह रही थी। साधु यादव ने बताया कि मैंने बेटी से कहा था कि तुम पति को जल्दी बुला लो और जो झगड़ा है, उसे सुलझा लो। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ही दामाद सूरज दिल्ली से घर आया था। एक दिन बाद ही उसकी मौत की जानकारी हुई। वहीं, सूरज के पिता लोरीक यादव ने बताया कि मुझे बहू के आरोपों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर घर में सास-बहू में झगड़ा होता है, ये आम बात है। मैंने कभी वजह जानने की कोशिश नहीं की। मृतक सूरज की पत्नी रक्षा ने सास पर क्या आरोप लगाए सूरज की पत्नी रक्षा का आरोप है कि पति के दिल्ली जाने के बाद सास घरेलू काम को लेकर प्रताड़ित करती थी। मैंने इस बारे में सूरज को फोन पर जानकारी दी थी। मैंने कहा था कि अगर आप घर नहीं आएंगे तो मैं पापा के साथ मायके चली जाऊंगी। रक्षा के मुताबिक, मेरी शिकायत पर पति सूरज 11 जून को घर आए थे। उन्होंने पहले मुझसे बात की, फिर अपनी मां से भी बातचीत की। फिर पति ने मुझसे कहा कि तुम मेरे साथ दिल्ली चलो, मैं टिकट करा दूंगा, जब जाऊंगा तो मेरे साथ चलना। मृतका की पत्नी की आरोप है कि जब मेरी सास को इस बात की जानकारी हुई कि मैं भी सूरज के साथ दिल्ली जाऊंगी तो उन्होंने सूरज के साथ झगड़ा किया। इसके बाद सूरज घर से एक किलोमीटर दूर बागीचा जाने की बात कहकर निकल गए। ‘पत्नी देर तक नहीं लौटे तो मैं बागीचे की ओर गई, देखा पति फंदे से लटके हैं’ रक्षा ने बताया कि पति जब घर से निकले तो मुझे चिंता हुई। करीब एक घंटे तक घर नहीं लौटे तो मैं भी बागीचे की ओर गई। जब बागीचा पहुंची तो देखा कि पति एक पेड़ से बने फंदे से लटक रहे हैं। इसके बाद मैं पेड़ पर चढ़ी और पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन मैं गिर गई। चिल्लाने और शोर मचाने के बाद घटनास्थल पर लोग जुटे। जब तक सूरज को नीचे उतारा जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। रक्षा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 7 मई को‎ सूरज के साथ हुई थी। उसका मायका कहलगांव ‎के रामनगर बंदरा बगीचा में है। उसने बताया कि पति की मौत के दो दिन पहले यानी बुधवार को मेरा भाई राजा यादव मेरे ससुराल आया था और मेरी सास को समझा-बुझाकर घर चला गया था। वहीं, घटनास्थल पर पहुंचने पर लोगों ने बताया कि सूरज ने पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना को लेकर रसलपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बगीचे में पेड़ से शव लटका हुआ है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो शव पेड़ से लटका नहीं था, बल्कि नीचे पड़ा हुआ मिला। अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles