प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेता गजेंद्र सिंह पटेल की पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ हो गया कि भाजपा के पास अपने काम बताने के लिए कुछ नहीं है। गजेंद्र पटेल झारखंड को उपदेश देने से पहले भाजपा के 11 वर्षों के शासन का हिसाब जनता के सामने रखें। वे रोजगार, महंगाई और आदिवासियों के अधिकारों पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करें। आदिवासी समाज भाजपा के बहकावे में आने वाला नहीं है। भाजपा घुसपैठ के नाम पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
