Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा नेताओं ने डॉ. दिलीप जायसवाल से मुलाकात किया:अलताबाड़ी-झुनकी मुशहरा को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल करने की मांग


किशनगंज में भाजपा नेताओं ने पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात किया। उन्होंने बहादुरगंज प्रखंड के अलताबाड़ी और टेढ़ागाछ के झुनकी मुशहरा पंचायत को बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों की सूची में शामिल करने की मांग की। यह मुलाकात किशनगंज स्थित उनके आवास पर हुई। प्रतिनिधिमंडल ने इन पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के प्राक्कलन को तकनीकी स्वीकृति दिलाने का भी आग्रह किया। मंत्री डॉ. जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल मोबाइल के माध्यम से पंचायती राज विभाग के सचिव से बात की और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सचिव ने इस विषय पर त्वरित और समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भी अलताबाड़ी और झुनकी मुशहरा को बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों की सूची में शामिल करने के लिए विभागीय पत्र भेजा गया है। इसके साथ ही, वहां पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु तैयार प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति के लिए भी अनुशंसा की गई है। मुलाकात के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जारी राजनीतिक गतिविधियों और विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मंत्री से हरसंभव ठोस पहल की उम्मीद जताई। इस अवसर पर बहादुरगंज नगर भाजपा अध्यक्ष किसलय सिन्हा, नवीन झा, उत्तम सिन्हा, जीवन ठाकुर, दिग्विजय सिंह और मुखिया सुकारू लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद इन पंचायतों में विकास की नई राह खुलेगी और जनसुविधाओं का विस्तार होगा।

Spread the love

Popular Articles