Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा विधायक ने लगाया मछली वालों से वसूली का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस, सियासत तेज

भाजपा विधायक ने लगाया मछली वालों से वसूली का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस, सियासत तेज

Bengal BJP MLA Ashok Dinda Summoned: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भाजपा विधायक अशोक डिंडा को पुलिस ने तलब किया है, ताकि वह अपने इस आरोप के संबंध में ठोस सबूत पेश कर सकें. विधायक ने आरोप लगाया था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कुछ पुलिसकर्मी मछली लदे ट्रकों से जबरन वसूली करते हैं.

मोयना के विधायक को 14 फरवरी को भेजा गया समन

प्रभारी पुलिस अधीक्षक मिथुन डे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि हाल में एक जनसभा में, डिंडा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मोयना में तैनात पुलिसकर्मियों के बारे में कुछ दावे किये थे. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 14 फरवरी को उनको समन जारी किया गया.

प्रभारी एसपी ने विधायक को 16 फरवरी को बुलाया था

पुलिस अधीक्षक ने कहा- चूंकि हम आम लोगों के लिए 24 घंटे भ्रष्टाचार मुक्त, जनहितैषी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसलिए हमने उनसे 16 फरवरी को हमारे समक्ष बयान देने और अपने दावे के सबूत साझा करने के लिए कहा था.

Bengal BJP MLA Ashok Dinda Summoned: विधायक ने 16 को आने में जतायी असमर्थता

प्रभारी एसपी ने कहा है कि विधायक ने अपने वकील के माध्यम से सूचित किया है कि वह 16 फरवरी को नहीं आ सकते. उन्हें दूसरी तारीख की जाये. एसपी ने कहा है कि अब पुलिस की ओर से उन्हें बताया जायेगा कि उन्हें कब अपना पक्ष रखना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडा बोले- विपक्षी विधायक को परेशान करने का मामला

भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि यह विपक्षी विधायक को परेशान करने का मामला है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह समन से बचने की कोशिश नहीं करेंगे. 21 से 23 फरवरी के बीच का समय मांगेंगे, क्योंकि वह इस महीने की अन्य तारीखों पर बाहर रहेंगे. उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार पुलिस ने उन्हें निशाना बनाया है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं.

अशोक डिंडा ने लगाये थे ये आरोप

जनवरी की शुरुआत में एक जनसभा में अशोक डिंडा ने कहा था कि पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवियों का एक वर्ग मछली व्यापारियों के वाहनों को सरेआम जब्त कर उनसे जबरन वसूली करते हैं. यह नियमित रूप से होता है.

शंकर घोष ने पुलिस पर साधा निशाना

भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा कि डिंडा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है, जो सभी को पता है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें निशाना बनाने का विकल्प चुना.

इसे भी पढ़ें

भाजपा विधायक अशोक डिंडा ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में दायर की अर्जी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया ‘टॉर्चर आयोग’, बीजेपी पर 58 लाख वोटर के नाम हटाने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल

अप्रैल में हो सकता है बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, इलेक्शन प्रोग्राम की घोषणा मार्च में संभव

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles