Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह

भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh Rally| सैंथिया (बीरभूम), मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को बीरभूम के सैंथिया में ममता सरकार के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोला. भाजपा उम्मीदवार कृष्णकांत साहा के समर्थन में भवानीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने टीएमसी (TMC) का नया नामकरण करते हुए इसे ‘टोटल मिसरूल करप्शन’ पार्टी करार दिया. उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही गुंडों का नाम-ओ-निशान मिटा दिया जायेगा.

गुंडों को आखिरी चेतावनी- घर में घुसेंगे या जेल जायेंगे

राजनाथ सिंह ने बंगाल में व्याप्त अराजकता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद टीएमसी के गुंडे या तो घर के भीतर छिप जायेंगे या जेल भेजे जायेंगे. नहीं तो ‘ऊपर’ चले जायेंगे. उन्होंने जनता से वादा किया कि जिन लोगों ने आम नागरिकों और उनके परिवारों को डराया-धमकाया है, भाजपा सरकार आने पर उनकी ‘खाल खींच दी जायेगी’.

ममता दीदी से तीखे सवाल- उद्योग के लिए सिर्फ 1400 करोड़?

विकास और बजट के मुद्दों पर राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने सवाल किया कि दीदी ने मदरसों के लिए 5,700 करोड़ रुपए आवंटित किये, लेकिन उद्योगों के लिए केवल 1,400 करोड़ रुपए. ऐसे में बंगाल की गरीबी कैसे दूर होगी और रोजगार कैसे मिलेगा?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि कभी यूपी-बिहार से लोग काम के लिए बंगाल आते थे, लेकिन आज बंगाल के युवा दूसरे राज्यों में प्रवासी मजदूर बनने को मजबूर हैं. तृणमूल की गुंडागर्दी के कारण उद्योगपति राज्य छोड़कर भाग रहे हैं.

Rajnath Singh Rally: घुसपैठ और तुष्टिकरण पर प्रहार

रक्षा मंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार की घेराबंदी की. उन्होंने पुराना वाकया याद दिलाते हुए कहा कि जब वे गृह मंत्री थे, तब भारत-बांग्लादेश सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए जमीन मांगी गयी थी, लेकिन बंगाल सरकार ने आज तक जमीन नहीं दी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी 2,193 क्विक रिस्पांस टीमें

राजनाथ ने आरोप लगाया कि यह सरकार घुसपैठियों को शरण देने के लिए काम कर रही है, जो राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा है. हम तुष्टिकरण नहीं बल्कि ‘संतुष्टीकरण’ चाहते हैं.

महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर वार

‘बांग्ला निजेर मेये के चाय’ (बंगाल अपनी बेटी को चाहता है) नारे पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज बंगाल में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. हत्या, लूट और दुष्कर्म आम घटनाएं बन गयीं हैं. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि आज अदालत के जज भी इस स्थिति को देखकर चिंतित हैं.

इसे भी पढ़ें : बैरकपुर में गरजे राजनाथ सिंह- TMC मतलब टोटल मिसरूल और करप्शन, ममता सरकार ने बंगाल को घुसपैठ-भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया

राजनाथ सिंह ने जनता से अपील की कि बंगाल को फिर से नंबर वन बनाने के लिए भाजपा को 10 साल का समय दें. भीषण गर्मी के बावजूद जुटी भारी भीड़ को देखकर उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल ने जोड़ा घास फूल (TMC) को हटाकर कमल खिलाने का मन बना लिया है.

इसे भी पढ़ें

नंदीग्राम की जंग का पूरा हिसाब : एक-एक वोट के लिए ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी ने कितना बहाया पैसा?

बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप

बंगाल चुनाव 2026: कौन है विक्रम साव, जिसकी दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिया झालमुड़ी वाला ब्रेक?

बंगाल को टारगेट किया तो दिल्ली को भी नहीं छोड़ूंगी, कालना में टीएमसी की रैली में बोलीं ममता बनर्जी

The post भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles