Top 5 This Week

Related Posts

भारत गौरव ट्रेन से छह ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे

सिटी रिपोर्टर|बोकारो धार्मिक आस्था और पर्यटन के उद्देश्य से आईआरसीटीसी एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इस विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शिर्डी के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह यात्रा 11 मई को झारसुगुड़ा से शुरू होगी और 11 रात एवं 12 दिनों तक चलेगी। सोमवार को रेलवे स्टेशन मास्टर के प्रतीक्षा रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान झारखंड टूरिज्म इंचार्ज अरविंद कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिर्डी में साईं बाबा मंदिर, नासिक के त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह विशेष ट्रेन रांची, बोकारो, गया और पटना सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

Spread the love

Popular Articles