![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो संत जेवियर्स विद्यालय बोकारो में आयोजित तीन दिवसीय फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को जोश व उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के रोमांच के बीच जूनियर एवं सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। जूनियर वर्ग के फाइनल में सहोदया स्कूल पलामू और कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा के बीच मुकाबला हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग के फाइनल में सहोदया हाई स्कूल पलामू और सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल महुआटांड़ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें महुआटांड़ ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की। जूनियर वर्ग के कैथोलिक आश्रम भुरकुंडा के हर्दिप कुमार को व सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल महुआटांड़ के संजय कोरवा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
भुरकुंडा ने जूनियर व महुआटांड़ ने सीनियर वर्ग का जीता खिताब

