Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भूख हड़ताल पर बैठे परिवार को मिला न्याय का आश्वासन

बोकारो | समाहरणालय के समीप पैतृक जमीन विवाद को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एक परिवार के बीच शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा पहुंचे। समाहरणालय से निकलते वक्त धरना स्थल पर बैठे परिजनों को देखकर डीसी ने अपना वाहन रुकवाया और सीधे उनसे संवाद कर उनकी पीड़ा सुनी। परिजनों ने चास अंचल के भवानीपुर मौजा स्थित पैतृक जमीन पर जबरन बाउंड्री निर्माण और जेसीबी चलाए जाने की शिकायत की। डीसी ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े इस विवाद का निष्पादन सिविल न्यायालय में वाद के माध्यम से होगा। उन्होंने पीड़ित परिवार से न्यायालय पर भरोसा रखने की अपील की। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसका समुचित निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने परिवार को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शनिवार को कार्यालय कक्ष में बुलाया है। उपायुक्त के इस संवेदनशील रुख और ठोस आश्वासन के बाद परिजनों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles