Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भूमिहीन महादलितों ने घेरा नवादा समाहरणालय:आवासीय समस्या के समाधान को DM से लगाई गुहार, दबंगों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप


नवादा सदर विधानसभा क्षेत्र के नारदीगंज प्रखंड स्थित कोशला डीह के सैकड़ों भूमिहीन महादलित परिवारों ने नवादा समाहरणालय का घेराव किया। उन्होंने जिलाधिकारी को आवासीय समस्या के समाधान के लिए एक आवेदन सौंपा। सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि कोशला डीह में ये महादलित परिवार कई पीढ़ियों से बसे हुए हैं। अब कुछ दबंग लोग उन्हें उजाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। परिवारों ने मांग की है कि उन्हें किसी अन्य स्थान पर जमीन उपलब्ध कराकर बसाया जाए। पुश्तैनी जमीन को ‘रैयती जमीन’ बताने का आरोप महिलाओं ने जानकारी दी कि जिस जमीन पर वे पीढ़ियों से रह रहे हैं, उसे अब ‘रैयती जमीन’ बताकर खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दबंग लोग लंबे समय से उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित कर रहे हैं। इन आरोपों में जबरन काम करवाना, महिलाओं को शौच जाने से रोकना और चोरी का झूठा आरोप लगाकर बच्चों को जेल भेजने जैसी घटनाएं शामिल हैं। परिवारों का कहना है कि खुद को भूस्वामी बताने वाले लोग लगातार उन पर जुल्म कर रहे हैं, जिससे सैकड़ों दलित परिवार खुद को बेसहारा महसूस कर रहे हैं। विधायक के आवास-कार्यालय पर लगाई गई थी गुहार इस संबंध में सदर विधायक विभा देवी के आवास और कार्यालय में भी न्याय की गुहार लगाई गई थी। विधायक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को आवेदन देकर विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रत्येक परिवार की ओर से व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन दिए गए हैं, जिसमें मांग की गई है कि उन्हें जमीन देकर कहीं और स्थायी रूप से बसाया जाए। इससे वे शांतिपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे और सरकारी आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा पाएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles