Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुरी सिंगर रोशन रोही समेत 18 गिरफ्तार:होली मिलन समारोह में हुई थी फायरिंग-पत्थरबाजी, रागगीर को लगी थी बुलेट


नालंदा में रविवार को होली मिलन समारोह में फ्री एंट्री की जिद और वर्चस्व को लेकर उपद्रवियों ने हंगामा किया था। जिसमें एक राहगीर को गोली लग गई। बिहार थाना की पुलिस ने मशहूर भोजपुर सिंगर रौशन रोही, उनके बाउंसर समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विदेशी राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की है। घटना बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव स्थित वाटर वार्क की है। बाउंसर ने पहले गोली चलाई थी पीएंडएस ग्रुप के तत्वावधान में ‘रंग बरसे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें गायक रौशन रोही को सुनने भारी भीड़ उमड़ी थी। स्थानीय बदमाश कार्यक्रम में मुफ्त प्रवेश चाहते थे, जिसे लेकर आयोजकों से विवाद हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े आयोजन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि एसडीओ से कार्यक्रम के परमिशन का एक पत्र भी वायरल हो रहा है। जब कार्यक्रम में जाने से बदमाशों को रोका गया, तो उन्होंने गायक और मुख्य अतिथि के वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। बचाव में गायक के बाउंसरों ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इसी क्रॉस फायरिंग में काशीचक निवासी सूबे लाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पत्रकार के साथ भी मारपीट घटना के दौरान पत्रकार ऋषिकेश कुमार के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की और उनके 2 मोबाइल फोन लूट लिए। चश्मदीदों का आरोप है कि घंटों चले उपद्रव के दौरान पुलिस नदारद थी और बार-बार कॉल करने के बावजूद किसी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर बाद थाना अध्यक्ष के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी।
अलग-अलग राज्यों से जुटे थे हथियारबंद
पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार अभियुक्तों में न केवल बिहार, बल्कि जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और पंजाब के भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जम्मू के सफीक अहमद खां और मो. रफीक, बागपत (यूपी) का शमीम और पंजाब के फगवाड़ा व फतेहगढ़ से आए प्रदीप सिंह और पलवेन्द्र सिंह शामिल हैं। इनके पास से एक यूएस मेड स्प्रिंग फील्ड आर्मरी राइफल, एक आर्सनल राइफल और 2 नाली बंदूकें बरामद हुई हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से 2 स्कॉर्पियो और एक सफेद फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की है।

33 नामजद हैं, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
डीएसपी सदर नुरुल हक ने बताया कि इस मामले में 33 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बिहार थाना में कांड दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष बिहार की टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीडियो फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना का वीडियो सामने आया था रंग बरसे होली मिलन कार्यक्रम के दौरान कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पत्थरबाजी हो रही है, गोलियां चल रही है, लाठी डंडे चल रहे हैं और भोजपुरी गायक रोशन रोही दौड़कर खुद को बचाते दिख रहे है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles