Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- करंट के चपेट में आने से अधेड़ की मौत:घर से बाहर घूमने निकले थे, सड़क पर गिरे तार की चपेट में आया; अस्पताल लाने के दौरान हुई मौत


भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए जाने के दौरान उन्होंने रास्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के रहने वाले अक्षय लाल कुमार के 42 साल के बेटे गुलाबचंद कुमार के रूप में हुई है। गुलाबचंद कुमार पेशे से मजदूर थे। मृतक के चचेरे भाई सुखदेव पंडित ने बताया कि गुलाबचंद कुमार घर से सड़क पर जा रहे थे। रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था। जाने क्रम में गुलाबचंद सड़क पर पहले से टूटकर गिरे तार को देख नहीं पाए और तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सुखदेव पंडित ने बताया कि सड़क पर गिरे गुलाबचंद को देखकर स्थानीय लोग ने पहले बिजली कटवाई। इसके बाद गुलाबचंद को उठाकर इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे गुलाबचंद सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। गुलाबचंद अपने तीन भाई, दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रामावती देवी और दो बेटे मुन्ना कुमार, महावीर कुमार हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी रामवती देवी में परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles