Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में चोरों ने महिला का गर्दन काटा:शोर मचाने पर धारदार हथियार से वार; अस्पताल लेकर पहुंचा देवर, ऑपरेशन तक मंत्र पढ़ता रहा


भोजपुर के बिहिया नगर में शनिवार देर रात चोरी के दौरान विरोध करने पर चोरों ने महिला का गर्दन काट दिया। बाल पकड़कर धारदार हथियार से गर्दन के आगे और पीछे के हिस्से पर वार किया है। गर्दन के आगे करीब 9 सेंटीमीटर और पीछे साइड एक-एक इंच की दूरी पर तीनों जगहों पर करीब चार से पांच सेंटीमीटर तक काटा गया है। गर्दन काटकर अलग करने की कोशिश किया गया, लेकिन बेटी के हल्ला करने पर परिवार के सदस्य जाग गया। एक चोर को पकड़ लिया। पीड़िता की पहचान नगर वार्ड-14 निवासी आशीष कुमार वर्मा की पत्नी अनु कुमारी(25) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र की है। सलामती की दुआ करता रहा देवर खून से लथपथ हालत में महिला को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टर विकास की देखरेख में इलाज चल रहा है। हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस दौरान ओटी में एक भावुक दृश्य देखने को मिला। देवर ओटी स्ट्रेचर पर खून से लथपथ हालत में पड़ी भाभी के पैर के पैसिव एक्सरसाइज करते दिखा। अपनी भाभी की सलामती के लिए मंत्र उच्चारण करते हुए ऑपरेशन खत्म तक पैर सहलाता रहा। शोर मचाने पर गर्दन पर किया वार देवर आदित्य कुमार ने बताया कि चचेरे भाई आशीष कुमार का बनाही गांव में ज्वेलरी शॉप है। गुरुवार की रात चाचा मुन्ना सेठ बनाही से दुकान बंद के घर वापस आ रहे थे। इसी बीच फिलंगी रेलवे फाटक के पास हुए सड़क हादसे में उनके दोनों पैर टूट गए थे। दो दिन इलाज के बाद उन्हें शनिवार देर शाम बनारस लेकर आशीष कुमार भइया, मेरे पापा और परिवार के दो लोग गए थे। सभी के जाने के बाद भाभी खाना खाकर अपनी बेटी आरोही के साथ कमरे में चली गईं। घर में घुसने से पहले ही भाभी का कमरा आता है। रात दो तीन की संख्या में चोर घर में घर में घुसकर भाभी के कमरे में चोरी कर रहे थे। तभी सामान उठाने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुल गई। आंख खोलते उनकी नजर चोरों पर पड़ी। जैसे ही हल्ला करने की कोशिश की, उसी दौरान एक चोर ने भाभी पर हमला कर दिया। बेहरमी से गर्दन को काट दिया। भइया ने एक चोर को पकड़ा आदित्य कुमार ने आगे बताया कि किसी तरह उनकी बेटी आरोही कमरे से बाहर निकल कर हल्ला करना शुरू किया। उसके बाद मेरे बड़े भइया दौड़कर आए और चोर को पकड़ लिया। बाकी अन्य चोर फरार हो गए। गर्दन कटने से खून काफी गिर रहा था। किसी तरह कपड़े से बांधकर इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है वहीं, ऑन ड्यूटी डॉक्टर विकास ने बताया कि महिला के आगे और पीछे से गर्दन काटा गया है। जिसके कारण उनके शरीर से लगभग खून गिर गया है। खून गिरने से पूरा बॉडी उजला पड़ गया है। पीछे जो वार किया गया वो काफी गहरा है, मसल तक गहरा घाव है। अभी ऑपरेशन कर दिया गया है, लेकिन स्थिति काफी नाजुक है। ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles