![]()
भोजपुर में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। काफी करीब से तीन गोली मारी गई है। कनपटी, दाहिने हाथ और सीने में बुलेट दागी गई है। मौके पर दम तोड़ दिया। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव की है। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान विश्वनाथ पाल के पुत्र नीरज पाल(38) के तौर पर हुई है। बड़हरा प्रखंड के फरहदा गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
पड़ोसी से विवाद चल रहा था पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि आज सुबह शौच करने के लिए बधार की ओर गए हुए थे। रास्ते में चेहरे पर गमछा बांधे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। पिछले छह महीने से पड़ोसियों से नाली निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। हमलोग अपने जमीन पर नाली निकाले हुए थे, जिसका विरोध पड़ोसी कर रहे थे। पहले कई बार गाली-गलौज की गई थी। अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। शौच कर जब वापस नहीं लौटे तो बेटे को फोन करने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आवाज सुनकर अपने बेटा मोहित को बोला कि जाकर बाहर देखो लगता है कि गोली चली है। बेटा जाकर बाहर देखा तो उसके पिता को गोली मारी गई थी। घर से 500 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ हालत में गिरे हुए थे। कनपटी में गोली मारी गई है। झगड़े की बात सामने आ रही है वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार ने बताया कि नीरज पाल हर रोज की तरह सुबह घर से निकले थे। रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि नाली को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर किसी से झगड़ा होने की बात कही गई है। मामला अभी क्लियर नहीं हो पाया है। वारदात के बाद FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए गए है। तकनीकी अनुसंधान और टावर डंप के आधार पर जल्द ही हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। लेगी है।
घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई और चार बहनों में छठे स्थान पर थे। दो बेटे मोहित कुमार(11) और लड्डू(6) है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


