Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पंचायत सचिव की पत्नी की मौत:पति के साथ दवा लाने पटना जा रही थी, बैलेंस बिगड़ने से ट्रेन से नीचे गिरी


आरा-सासाराम रेलखंड पर सोमवार को ट्रेन से गिरकर पंचायत सचिव की पत्नी की मौत हो गई। पति के साथ दवा लाने के लिए पटना जा रही है। मृतका की पहचान मसिहाबाद गांव निवासी भीम कुमार की पत्नी ज्योति देवी(25) के तौर पर हुई है। घटना पीरे रेलवे स्टेशन के पासकी है। मझौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने बताया कि भीम कुमार बिहिया प्रखंड के कमरियांव गांव में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है। साथ ही मझौली और घाघा पंचायत के भी प्रभार मेंभी है। ट्रेन से अपनी पत्नी ज्योति देवी के साथ पटना जा रहे थे। बैलेंस बिगड़ने से पीरो स्टेशन के पास ट्रेन से नीच गिर पड़ी। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार केलिए परिजनों को शव सौंप दिया। मृतका को एक पुत्र भावेन्द्र कुमार और एक पुत्री भाव्या कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles