Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप:बुजुर्ग की हुई मौत, परिजन बोले- लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला


भोजपुर में मंगलवार को संदिग्ध स्थिति में बुजुर्ग की मौत हुई थी। परिजन ने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट हुई है। बताया जा रहा कि मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव निवासी ललन चौधरी (74) थे। इधर, मृतक के बेटे राजू चौधरी ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को पड़ोसी राजेश बिंद और उसकी पत्नी मंटू देवी से पौधा उखाड़ने को लेकर झगड़ा हुआ था। पिता को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मार कर जख्मी कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना ले जाया गया था। जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद वापस उन्हें घर लाया गया था। घटना धनगाई थाना क्षेत्र के कनई गांव की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार इस संबंध में 18 अप्रैल को राजू ने स्थानीय थाना में राजेश बिंद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक बुजुर्ग की मौत स्वाभाविक मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles