Tuesday, September 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:नया सिम लेने निकले थे पति-पत्नी, हादसे में गर्भवती पत्नी घायल; चालक गिरफ्तार


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गीतिलपी गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक टैंकर और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 28 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान तुंगलुई, कैलेंडे निवासी बजाय सावैयां के रूप में हुई है। घायल महिला 25 साल की मुकमुनी बोबोंगा हैं, जो बजाय की पत्नी हैं। परिवार वालों ने बताया कि मुकमुनी करीब तीन महीने की गर्भवती है। जानकारी के मुताबिक, बजाय सावैयां अपनी पत्नी मुकमुनी बोबोंगा के साथ नया सिम कार्ड लेने के लिए बाइक से घर से निकले थे। गीतिलपी गांव के पास उनकी बाइक की टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को चाईबासा के सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बजाय सावैयां को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकमुनी बोबोंगा का इलाज शुरू किया गया। बताया गया कि हादसे के बाद महिला बेहोश थी और घटना के बारे में कुछ भी बताने की हालत में नहीं थी। इस दौरान गीतिलपी के दो छात्रों, दिव्य सत्कर्मकार और सरस्वती बिरुआ ने घायलों की मदद की। उन्होंने बताया कि तेज आवाज सुनकर वे अपने घर से बाहर निकले तो सड़क पर दो लोगों को घायल देखा। इसके बाद दोनों ने स्थानीय लोगों की मदद से टोटो का इंतजाम किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल टैंकर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles