Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला:खेत में बकरी घुसने पर पड़ोसी से विवाद हुआ था, धारदार हथियार से हाथ पर किया वार


भोजपुर के देवरिया गांव में मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला से मारपीट की गई है। खेत में बकरी घुसने के विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र की है। घायल की पहचान चुनमुना देवी(60) के तौर पर हुई है। पति केशो राय ने बताया कि मेरी पत्नी अपने खेत में लगी टमाटर की फसल की रखवाली कर रही थी। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति की बकरी खेत में घुसकर फसल चरने लगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान पड़ोसी राधा मोहन और उनकी पत्नी ने मिलकर पहले पिटाई की। फिर हंसुआ( धारदार हथियार) से उनके बाएं हाथ की हथेली पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गईं। यह हमला पूरी तरह से जानलेवा नीयत से किया गया था। सिर्फ फसल बचाने की कोशिश करना उनके लिए भारी पड़ गया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मामले की सच्चाई के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल महिला का इलाज जारी है, जबकि गांव में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles