Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसा, 1 की मौत:दोस्त के साथ घूमने जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर; इसी महीने हुई थी शादी


भोजपुर में सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने 2 दोस्तों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी कृष्णा बारी का बेटा रिंकू राज (28) है। जो जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। घायल रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र मिश्रवलिया निवासी विनोद बारी का बेटा मुकेश कुमार (24) है। मृतक के भाई राज कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान उसने बलि चढ़ाया था। उसके बाद बाइक से अपने दोस्त विनोद बारी के साथ जगदीशपुर घूमने के लिए निकला था। घटना बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ के पास हुई। 11 मार्च को हुई थी शादी बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। बताया जाता है कि मृतक रिंकू राज की शादी की इसी महीने 11 मार्च को रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू गांव निवासी पिंकी देवी से हुई थी। जिसको लेकर वह राजस्थान से वापस गांव आया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी पिंकी देवी परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles