Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:चलती बाइक से नीचे गिरने से हादसा, बेटे के साथ बहन के घर से लौट रही थी


भोजपुर में चलती बाइक से नीचे गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेटे के साथ घर लौट रही थी। मृतका की पहचान पिपरा जगदीश गांव निवासी नेजामुद्दीन अंसारी की पत्नी हाजरा खातून(40) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया बाजार के पास की है। मृतका के पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि मौसेरे भाई की तबियत खराब थी। मां के साथ बाइक से चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव गया था। वहां से नानी घर चली गई। घर लौटते समय रास्ते में अचानक ब्रेकर आ जाने के कारण बैलेंस बिगड़ गिया। मां गाड़ी से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शन परिजनों को सौंप दिया। मृतका को तीन पुत्री रेहाना, सहेना, मुस्कान और दो पुत्र गोलू, इमामुद्दीन है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles