Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार:बर्थ-डे पार्टी में हंगामा कर रहा था, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद


भोजपुर जिले के पवना गांव में बर्थ डे पार्टी के दौरान अवैध हथियार लहराकर दहशत फैलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्टी में छापेमारी की और हथियार का प्रदर्शन कर रहे युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थानों पर उसका प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा पुलिस अधीक्षक राज ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पवना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पवना गांव निवासी छठु राम की नातिन आराध्या कुमारी के जन्मदिन समारोह में एक युवक अवैध हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने पार्टी स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिले में लगातार चल रहा अभियान एसपी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक आयोजनों, समारोहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। जुलाई माह में अब तकजिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद किए जा चुके हैं और कई आरोपितों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles