Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में 2 लाख के लिए विवाहिता की हत्या:शव को बोरे में डालकर गंगा नदी में फेंका, तीन दिन बाद मिली लाश; आरोपी पति गिरफ्तार


भोजपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर के बाद शव को शव को बोरे में बांधकर गंगा में फेंक दिया। बॉडी रविवार को सलेमपुर शमशान घाट से मिली है। मृतका की पहचान छोटका तुरहा की पत्नी रेणु देवी(30) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की है। मृतका के भाई अखिलेश कुमार ने जीजा छोटक तुरहा, ससुर फूलचंद्र तुरहा, सास और ननद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दहेज में दो लाख रुपए मांगने और बहन की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 2 लाख रुपए मांग रहे थे बक्सर जिला के सिमरी दूध पट्टी निवासी भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि बहन रेणु की शादी वर्ष 2022 के मई महीने में हुई थी। शादी के समय अपनी क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन एक साल बाद ससुराल वाले 2 लाख की डिमांड करने लगे। बहनोई मेरी बहन से कहते थे कि मायके से पैसे लेकर आओ, मुझे बिजनेस करना है। डिमांड पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। 14 मई को बहनोई ने मेरे मोबाइल पर फोन किया। बिना कुछ कहे गाली-गलौज करने लगे। पूछने पर कहा कि जब तुम्हारी बहन मुझे गाली देगी तो मैं तुम्हें और तुम्हारी मां की गाली दूंगा। तब उसने कहा कि ठीक है मैं कल आता हूं तो आपको बताऊंगा। इसके बाद मैंने अगुआ(शादी कराने वाले) को फोन करके कहा कि मैं कल अपनी बहन के ससुराल जा रहा हूं। इसके बाद बहनोई ने फोन करके कहा कि तुम्हारी बहन भाग गई है। इसके बाद बहन के ससुराल पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर थाने में लापता होने के आवेदन दिया। शव को बोरे में डालकर फेंक दिया अखिलेश ने आगे बताया कि आवेदन देने के बाद पुलिस ने छोटका तुरहा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी रेणु देवी को मारकर उसके शव को बोरे में बांध सलेमपुर शमशान घाट स्थित गंगा नदी के किनारे फेंक दिया है। निशानदेही पर बिहिया थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर को शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि बॉडी गल जाने के कारण डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। घर में मचा कोहराम मृतका अपने मां-बाप की इकलौती बेटी थी। परिवार में मां अशरफी देवी, पुत्र गणेश और एक पुत्री परी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles