Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री दिलीप जायसवाल: PM मोदी के नेतृत्व में देश का:अररिया में बोले, जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को सीधा लाभ


बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल रविवार को अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। बड़ा हिस्सा बिचौलियों द्वारा हड़प लिया जाता था मंत्री जायसवाल ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय यह शिकायत आम थी कि सरकारी सहायता राशि का बड़ा हिस्सा बिचौलियों द्वारा हड़प लिया जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन, आधार और मोबाइल (JAM) व्यवस्था के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान किया। करोड़ों गरीब परिवारों के जनधन खाते खुलवाए गए, जिससे सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत देश के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2019 से लगभग 80 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे समय में जब कई देश चुनौतियों से जूझ रहे हैं, भारत अपने गरीबों की चिंता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया गया मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया गया, जिससे विशेष रूप से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत करोड़ों घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है, वहीं उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली है। दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने केवल कल्याणकारी योजनाओं तक ही अपने कार्यों को सीमित नहीं रखा है, बल्कि देश के आधारभूत ढांचे को भी नई गति प्रदान की है। 90 नए हवाई अड्डों का निर्माण एवं विस्तार किया गया गंगा नदी पर कई नए पुलों का निर्माण किया गया है तथा कोसी क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 6000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। देश में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रैपिड रेल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। श्री जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2014 से पूर्व देश में केवल 74 हवाई अड्डे थे, जबकि पिछले वर्षों में लगभग 90 नए हवाई अड्डों का निर्माण एवं विस्तार किया गया है। सड़क संपर्क के क्षेत्र में देशभर में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं और राष्ट्रीय राजमार्गों का विशाल नेटवर्क विकसित किया गया है। आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 23 नए एम्स की स्वीकृति दी गई है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सम्मान और विश्वास का प्रतीक बन चुका है। विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेकर केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, अररिया जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles