Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मछली चोरी के आरोप में भाजपा नेता की पिटाई, लोगों ने घंटों तक बनाये रखा बंधक

मछली चोरी के आरोप में भाजपा नेता की पिटाई, लोगों ने घंटों तक बनाये रखा बंधक

Bengal Election: राणाघाट. नदिया जिले के राणाघाट साउथ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माजेरग्राम इलाके में मछली चोरी के आरोप को लेकर भारी तनाव व्याप्त है. यहां बूथ नंबर 289 के भाजपा बूथ अध्यक्ष तारक सरकार पर एक तालाब से मछली चुराने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि ‘प्रभात खबर’ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

भीड़ ने बंधक बनाकर की पिटाई

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तारक सरकार को माजेरग्राम इलाके में एक तालाब से कथित तौर पर मछली चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने उन्हें पकड़कर उनकी पिटाई कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी को काफी देर तक एक स्थान पर बांधकर बंधक बनाकर रखा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

तृणमूल का तीखा हमला

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राणाघाट साउथ सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. सौगत कुमार बर्मन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ’भाजपा के लिए यह कोई नयी बात नहीं है. जिस तरह वे एनआरसी के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनने का खेल खेल रहे हैं, उसी तरह उनके जमीनी कार्यकर्ता आम लोगों की रोजी-रोटी और मछलियां चुराने में लगे हैं. यह उसी ‘चोरी की राजनीति’ का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने 15 लाख रुपये देने का झूठा वादा करके की थी.’ उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन कानून के मुताबिक काम करेगा और तृणमूल कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, भाजपा ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. राणाघाट साउथ से भाजपा उम्मीदवार असीम कुमार विश्वास ने इस घटना को तृणमूल कांग्रेस की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा, ‘यह तृणमूल का ही कल्चर है. वे जानबूझकर हमारे कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसा रहे हैं. हम इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.’ फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Also Read: बंगाल के बारानगर में तृणमूल-भाजपा की झड़प, सीईओ मनोज ने सजल घोष को किया फोन

The post मछली चोरी के आरोप में भाजपा नेता की पिटाई, लोगों ने घंटों तक बनाये रखा बंधक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles