Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मछली व्यवसायी से 2.07 लाख की लूट का 72 घंटे में खुलासा,पांच अपराधी गिरफ्तार, गए जेल


भास्कर न्यूज| गिरिडीह पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर में पूर्वी वन प्रमंडल के पास 23 जुलाई 2026 को मछली व्यवसायी से हुई 2 लाख 7 हजार रुपए की लूट मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस गुप्त स्थान पर उनसे पूछताछ कर रही है। बोड़ो निवासी थोक मछली विक्रेता मो. आफताब आलम 23 जुलाई की सुबह करीब 9:15 बजे मछली बिक्री के पैसे बैग में भरकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। मोहनपुर के पास बुलेट और बाइक सवार छह बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने पास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी वारदात कैद थी। फुटेज और तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने बेंगाबाद के मोती लेदा और प्रसन्न गांव में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। आरक्षी निरीक्षक ज्ञान रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एक अन्य अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles