मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के मार्गदर्शन में शनिवार को नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 52-चाईबासा सह अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा ने की, जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, बीएलए-2 और बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन हो चुका है और इस प्रारूप पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि निर्धारित की गई है। इस पूरी प्रक्रिया को अधिक से अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।
