Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में इंडिया गठबंधन ने पुतला जलाया:मुख्य चुनाव आयुक्त, PM और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी; वोट चोरी का आरोप


मधुबनी में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार देर शाम इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च मधेपुर न्यू बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए लक्ष्मीपुर चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।मार्च का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने किया। लक्ष्मीपुर चौक पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। ”इंडिया गठबंधन सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा” इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि वोट की कथित चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्यभर में गठबंधन के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जनता पूरे मामले को देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। प्रतिरोध मार्च में महेश महतो, सत्तो मंडल, दिवाकर यादव, रामनारायण यादव, अमीर प्रसाद यादव, मनोज निराला, एसएन बागी समेत वाम दलों एवं इंडिया गठबंधन में शामिल विभिन्न दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद शांतिपूर्ण तरीके से मार्च का समापन किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles