Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में टेंट कर्मी का चाकू मारकर मर्डर:दो दोस्त के साथ काम करने सोहपुर गांव गया था


मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के सोहपुर गांव में रविवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महथौड़ गांव निवासी रूपेश कुमार पासवान के रूप में हुई है। रूपेश कुमार पासवान टेंट का काम करता था। रविवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ काम के सिलसिले में सोहपुर गांव गया था। उसके साथ गए एक दोस्त ने बताया कि वह पीने का पानी भरने गया था। जब वह वापस लौटा, तो रूपेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस दोस्त रूपेश को उठाकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त रूपेश के शव को घर पर छोड़ आया। परिजनों को सूचना मिली कि रूपेश पर किसी ने चाकू से हमला किया है। मृतक युवक के परिजन बासोपट्टी थाना और हरलाखी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर रूपेश की शर्ट और चप्पल पड़ी मिलीं, साथ ही काफी मात्रा में खून भी फैला हुआ था। तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा शव बासोपट्टी थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक के साथ गए दोस्त से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles