Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में दिनदहाड़े हत्या का खुलासा अब तक नहीं:जीतन यादव केस में एक हफ्ते बाद भी पुलिस खाली हाथ, 6 आरोपियों को बनाया गया नामजद


मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित सुगापट्टी हाट के भारती चौक पर दिनदहाड़े गोली मारकर की गई जीतन उर्फ जितेंद्र यादव की हत्या के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अपराधियों की तलाश में पुलिस की दबिश तेज फुलपरास एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। तकनीकी सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की जा रही है और उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हाट में हुई थी दिनदहाड़े हत्या गौरतलब है कि 18 अप्रैल शनिवार शाम सुगापट्टी हाट स्थित भारती चौक पर 42 वर्षीय जीतन उर्फ जितेंद्र यादव की बेहद करीब से कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शादी में शामिल होने घर आया था मृतक स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक जीतन यादव अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए घटना से पांच दिन पहले ही घर आया था। 17 अप्रैल को शादी संपन्न हुई थी। अगले दिन वह भारती चौक स्थित ग्रामीण हाट में चाय पीने गया था। इसी दौरान वहां दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि जीतन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी। पत्नी के आवेदन पर 6 नामजद मृतक की पत्नी जिवछी देवी के लिखित आवेदन पर फुलपरास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। केस में नितेश, सरोज समेत छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चों को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को सुलझाने के दौरान आरोपियों ने जीतन यादव की हत्या कर दी। पुलिस गश्ती पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले हाट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने कहा कि यदि बाजार क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी रहती, तो ऐसी वारदात रोकी जा सकती थी। घटना के बाद ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी का इलाके में खौफ स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और इलाके में उसका खौफ है। इसी वजह से कई लोग खुलकर बोलने से भी बच रहे हैं। जीतन यादव की हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों ने जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस हाई-प्रोफाइल हत्या का खुलासा कब तक होता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles