मधुबनी में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर ग्रामीणों ने पत्थर बाजी की। इस दौरान उनकी गाड़ी का सीसा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें किसी तरह मौके से निकाल लिया। मंत्री प्रसाद गांव में हाल ही में बाइक दुर्घटना में मृत किशन ठाकुर के परिजनों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे। ग्रामीण पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से नाराज थे और मंत्री से तत्काल न्याय की मांग कर रहे थे। मंत्री का विरोध करने बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। इस दौरान मंत्री प्रसाद ने ग्रामीणों को समझाने और मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ। जब मंत्री वहां से लौटने लगे, तो महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान कुछ आक्रोशित लोगों ने मंत्री के वाहन पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की जांच जारी है।
मधुबनी में मंत्री अरुण प्रसाद की गाड़ी तोड़ी:महिलाओं-ग्रामीणों ने घेरा; सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे मौके से निकाला; दुर्घटनाग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे थे