Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में हुई झमाझम बारिश:कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव, जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या


मधुबनी जिले में मंगलवार दोपहर हुई झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित था। हालांकि, तेज वर्षा के कारण मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने मधुबनी जिले के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन भी इसे लेकर सतर्क है। मधुबनी के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने लोगों से मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की। बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने जलजमाव की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि जनता की नाराजगी स्वाभाविक है। विधायक के अनुसार, शहर की नहरों और कैनालों की नियमित सफाई न होने तथा अतिक्रमण के कारण जलनिकासी प्रभावित होती है। उन्होंने प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक माधव आनंद ने बताया कि वह स्वयं और मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles