Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में 13 क्विंटल गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए कीमत, स्कॉर्पियो भी बरामद


मधुबनी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े 13 क्विंटल गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह जिले में अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी में से एक मानी जा रही है। लौकही थाना क्षेत्र में 450 किलो गांजा और स्कॉर्पियो जब्त फुलपरास अनुमंडल के लौकही थाना क्षेत्र में पुलिस ने 450 किलोग्राम गांजा और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आंधरामठ की ओर से आ रही संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा किया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक स्कॉर्पियो को लौकही थाना क्षेत्र के ठंगराहा गांव की गलियों में छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 15 बोरों में गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। देवधा थाना क्षेत्र में 206 किलो गांजा बरामद जयनगर अनुमंडल के देवधा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 206 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस मामले में भी अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पंडौल में नारकोटिक्स विभाग की बड़ी रेड, 7 क्विंटल गांजा बरामद पंडौल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नारकोटिक्स विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। पटना नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि पंडौल इंडस्ट्रियल एरिया और पंडौल डीह टोल के पास भारी मात्रा में गांजे की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद विभाग ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में करीब 700 किलोग्राम (7 क्विंटल) गांजा बरामद किया गया और मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीन तस्कर गिरफ्तार, पटना ले जाकर पूछताछ गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों को आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान पूरे तस्करी नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। एसपी ने दी जानकारी, बड़े नेटवर्क पर नजर मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस और नारकोटिक्स विभाग लगातार सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं और नशे के नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में काम जारी है। एक साथ कई जगहों पर बड़ी कार्रवाई एक ही दिन में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles