मधुबनी शहर में शुक्रवार, 26 जून को शाम 7:00 बजे मोहर्रम का जुलूस पारंपरिक उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। इसमें अखाड़ा समितियों और कलाकारों ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपनी पारंपरिक कला और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। रात करीब 8:00 बजे, जब जुलूस गदियानी चौक पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और कलाकारों के पारंपरिक करतबों का आनंद लिया। मोहर्रम जुलूस के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और अन्य सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी भी रखी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस संबंध में मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि जुलूस के प्रत्येक महत्वपूर्ण मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था, और सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि जिलेभर में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों और जुलूस में शामिल सभी लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से पूरे शहर में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
मधुबनी शहर में मोहर्रम का जुलूस निकला:अखाड़ा के लोगों ने करतब दिखाया, हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे