Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा के ईदगाह में 5000 लोगों ने अदा की नमाज:आंधी-बारिश के कारण टेंट उखड़े, हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई


मधेपुरा जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में शनिवार को ईद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में खासा उत्साह और चहल-पहल देखी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। रात में हुई आंधी-बारिश के कारण ईदगाह में लगाए गए टेंट उखड़ गए थे। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ईद को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। 8:30 बजे हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में सुबह करीब 8:30 बजे हजारों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद शहर की विभिन्न जामा मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग भी एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई देते दिखे, जो इंसानियत और सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा था। त्योहार को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया ईद के मौके पर सदर विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, राजद नेता प्रो. चंद्रदीप और भाकपा नेता प्रमोद प्रभाकर सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद की बधाई दी। त्योहार को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहनकर काफी खुश नजर आए। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों, मस्जिदों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि नमाजियों को कोई असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार और प्रवेंद्र भारती समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles