Wednesday, August 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस:अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया; प्रशासन रहा अलर्ट


मधेपुरा में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के माध्यम से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कला भवन पहुंचा। इस दौरान लोग धार्मिक नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता पर जोर दिया। इस आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के विभिन्न मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी। कार्यक्रम में मौलाना रजा रिजवी (सदर, सुन्नी रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर ट्रस्ट), मौलाना अहमद रजा (सदर, जामिया उस्ताजुल उलमा), मौलाना यूनुस रजा (सचिव, सुन्नी रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर ट्रस्ट) सहित कई उलेमा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर उलेमाओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को शांति, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने जोर दिया कि उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हाफिज अब्दुर अशरफी, मौलाना मुस्लिम रजा, मौलाना तनवीर रजा बरकाती, मौलाना अब्दुल कुद्दूस, मौलाना अनीसुल कमर, मुफ्ती बिलाल अहमद अमजदी, मौलाना महबूब, मौलाना इम्तियाज नईमी, मुफ्ती अली हसन, मौलाना अहमद अली नईमी, हाफिज लाल मोहम्मद एवं मौलाना कियामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles