Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में खतियानी घर बनाने के दौरान मारपीट:आरोपी ने लाठी से किया वार, 6 लोग घायल, निर्माण कार्य को जबरन रुकवाने का आरोप


मधेपुरा के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत महुआ झिटकिया वार्ड-3 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घायल पक्ष के आदित्य कुमार ने बताया कि वे अपनी खतियानी जमीन पर घर का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव अपने बेटों सुशांत कुमार, प्रशांत कुमार, सुमित और लगभग 20-25 अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके हाथों में लाठी, डंडा और लोहे की रॉड थी। निर्माण कार्य को जबरन रुकवाने का आरोप आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरन निर्माण कार्य रुकवाने लगे। आदित्य के विरोध करने पर सुरेंद्र यादव ने अपने बेटों को उन्हें जान से मारने का निर्देश दिया। सुशांत कुमार ने उन्हें पकड़ा, जबकि प्रशांत कुमार ने लाठी से उनके दाहिने हाथ पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे आदित्य के छोटे भाई छोटू कुमार पर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई। इस दौरान उनके पिता दिलीप यादव और माता केंदुला देवी भी मारपीट में घायल हो गए। गले से चांदी की चेन छीनी पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने 200 रुपए नगद और गले से चांदी की चेन छीन ली। इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और ट्रंक का ताला तोड़कर जेवर, लैपटॉप, मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान लूट लिए। साथ ही घर के एस्बेस्टस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और एफआईआर दर्ज कराई है। घैलाढ़ ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles