Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में महिला और 8 साल की बच्ची की मौत:शादी से बाइक से लौट रहे थे, ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार


मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला और आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। बिशनपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक चालक घायल हो गया, जिसका इलाज आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी सुबोध सिंह की पत्नी सुनीता देवी (40) और उनकी आठ साल की भांजी भोली कुमारी के रूप में हुई है। भोली समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र निवासी अविनाश चंद्र पटेल की बेटी थी। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया
बताया गया कि तीनों आलमनगर के गोपालपुर स्थित एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह से लौटकर चौथम जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे खुरहान-बिशनपुर सड़क पर बिशनपुर के पास खेत से आ रहे एक ट्रैक्टर ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत आलमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सुनीता देवी और भोली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। दोनों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। बाइक चालक का इलाज जारी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही आलमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles