Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में 16 फरवरी को रोजगार मेला:20 कंपनियों में 955 पदों पर बहाली, NCS रजिस्ट्रेशन अनिवार्य


मधेपुरा में नियोजनालय की ओर से 16 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित होगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस रोजगार मेले में कुल 20 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियों द्वारा 955 से अधिक रिक्त पदों पर बहाली के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसमें SIS, स्वातंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, होलीक्रॉस स्कूल, मुथूट माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, विजन इंडिया सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, यूनिक मोटर्स समेत अन्य कंपनियां नियोजक के रूप में शामिल होगी। दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना है।रोजगार मेला में जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिनमें उप विकास आयुक्त, उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक, जीविका परियोजना प्रबंधक, निदेशक डीआरडीए मधेपुरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहेंगे। रोजगार मेला के दौरान श्रम संसाधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अभ्यर्थियों को दी जाएगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उद्देश्य जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना तथा उन्हें बाहर पलायन से रोकना है। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए रोजगार मेले में भाग लें। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क है, इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर किसी कंपनी के द्वारा रुपए की मांग की जाती है तो इसकी उन्हें दें। रोजगार मेला में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles