Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा में 3 दिन 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित:सुबह 6 से 9 बजे तक कटौती, बिजली तार से सटे पेड़ों की टहनियों की होगी कटाई-छंटाई


मधेपुरा के पुरैनी प्रखंड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए शुक्रवार से तीन दिवसीय मेंटेनेंस अभियान शुरू किया गया है। यह कार्य रविवार तक चलेगा। इस दौरान औराय पावर हाउस से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक, यानी तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के तहत औराय फीडर से जुड़े 33 हजार वोल्ट (33 केवी) विद्युत लाइन के संपर्क में आने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं बिजली के तारों को छू रही हैं। टहनियों की होगी कटाई-छंटाई इन शाखाओं के कारण बरसात और तेज हवा के दौरान फॉल्ट होने की आशंका बनी रहती है। समय रहते इन टहनियों की कटाई-छंटाई कर लाइन को सुरक्षित बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में अनावश्यक बिजली कटौती की समस्या कम हो सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। कनीय अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह कार्य नियमित मेंटेनेंस का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। विभाग का प्रयास है कि तकनीकी खराबियों को मानसून से पहले ही दूर कर लिया जाए, जिससे बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो। लाइट से जुड़े काम टाइम पर निपटा लेने की अपील उन्होंने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरे कर लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles