![]()
मधेपुरा में एसपी संदीप सिंह ने 75 पुलिस ऑफिसरों को उधर से उधर किया है। यह कदम जिले में विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने और अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उन पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है जो दो साल से अधिक समय से एक ही थाना, ओपी या प्रतिष्ठान में कार्यरत थे। इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। एएसआई विश्वनाथ प्रसाद को मुरलीगंज थाना भेजा गया
तबादला सूची में मधेपुरा थाना में पदस्थापित एसआई सुमंतजी बारी को बिहारीगंज थाना, एसआई जावेद इकबाल को रतवारा थाना, एएसआई अरुण कुमार सिंह को फुलौत थाना, एसआई संतोष कुमार सिंह को उदाकिशुनगंज थाना, एएसआई दिनेश कुमार उरांव को अरार थाना, एएसआई रामप्रित यादव को श्रीनगर थाना और एएसआई विश्वनाथ प्रसाद को मुरलीगंज थाना भेजा गया है। महिला थाना की एएसआई रेखा कुमारी का स्थानांतरण ग्वालपाड़ा थाना किया गया है। वहीं, भर्राही थाना से एसआई शिवनाथ यादव को रतवारा थाना, एसआई श्यामदेव प्रसाद को आलमनगर थाना तथा एसआई मनोज कुमार सिंह-1 को पुरैनी थाना भेजा गया है। शंकरपुर से उदाकिशुनगंज थाना ट्रांसफर किया गया
एसआई नागेंद्र कुमार-2 को श्रीनगर से बिहारीगंज थाना, घनश्याम प्रसाद को श्रीनगर से बेलारी थाना, ASI राकेश कुमार सिंह को श्रीनगर से मधेपुरा थाना, PTC नवीन कुमार मंडल को श्रीनगर से फुलौत थाना, श्यामदेव यादव को शंकरपुर से मधेपुरा थाना, महितोष परासर को शंकरपुर से उदाकिशुनगंज थाना ट्रांसफर किया गया है। इसी प्रकार एएसआई मिथिलेश कुमार गुप्ता को शंकरपुर से मधेपुरा थाना, एएसआई दिनेश कुमार झा को शंकरपुर से गम्हरिया थाना, एएसआई हरीबल्लभ कुमार को शंकरपुर से चौसा थाना, एसआई दीनानाथ राय को उदाकिशुनगंज से मधेपुरा थाना, अजीत कुमार को उदाकिशनगंज थाना से भर्राही थाना, राजेश चौधरी को उदाकिशुनगंज थाना से शंकरपुर थाना भेजा गया है। अन्य थानों से भी पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। एसपी कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे।
