Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मनरेगा एक कानूनी गारंटी वाली योजना है : डॉ रामेश्वर उरांव

मनरेगा एक कानूनी गारंटी वाली योजना है : डॉ रामेश्वर उरांव

जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कैरो लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कैरो क्षेत्र के एडादोन बगीचा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम मे जनहित एवं संगठन से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. जिसमे पेसा अधिनियम,मनरेगा बचाओ अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी की भूमिका, बीएलए-2 प्रशिक्षण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद स्थापित किया गया.इस अवसर पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने वर्तमान बीजेपी सरकार की “जी राम जी योजना” एवं यूपीए सरकार के समय लागू मनरेगा की तुलना करते हुए कहा मनरेगा एक कानूनी गारंटी वाली योजना है, जबकि जी राम जी योजना में वैसी स्पष्ट कानूनी मजबूती नहीं है. मनरेगा ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार देती है, जबकि नई योजनाओं में यह अधिकार सीमित होता दिख रहा है.यूपीए काल में मनरेगा के माध्यम से गांवों में स्थायी संपत्तियों का निर्माण हुआ. मनरेगा से मजदूरों को सीधे बैंक खातों में पारदर्शी भुगतान मिलता था.वर्तमान में कई योजनाओं में रोजगार के अवसर कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं.मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की थी. इसलिए मनरेगा जैसी मजबूत एवं अधिकार आधारित योजना को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है.इस दौरान पेसा कानून को लेकर कहा गया क़ी आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त माध्यम है. इस कानून का मुख्य उद्देश्य ग्रामसभा को सशक्त बनाना तथा स्थानीय लोगों को विकास संबंधी निर्णयों में भागीदारी सुनिश्चित करना है.पेसा कानून के तहत ग्रामसभा को प्राकृतिक संसाधनों एवं पारंपरिक व्यवस्थाओं की रक्षा का अधिकार प्राप्त है.जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए यह कानून एक मजबूत ढाल के रूप में कार्य करता है तथा आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है.वहीं बताया गया क़ी ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी संगठन की आधारशिला है. संगठन की वास्तविक शक्ति गांव स्तर से ही आती है और जब तक गांव मजबूत नहीं होगा, तब तक कांग्रेस की विचारधारा भी मजबूत नहीं हो सकती.आने वाले वक्त पर ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.वहीं, बीएलए मास्टर ट्रेनर सह जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता ने आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में बीएलए साथियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया.उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सटीक एवं निष्पक्ष मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है. उन्होंने सभी बीएलए साथियों से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आग्रह किया .इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.

The post मनरेगा एक कानूनी गारंटी वाली योजना है : डॉ रामेश्वर उरांव appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles