
Mahesh Jethmalani on Mamata Banerjee: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत हुई है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इस पर देश के सबसे बड़े वकीलों में शुमार महेश जेठमलानी ने अपने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने ममता बनर्जी के इस कदम को भारतीय लोकतंत्र और संविधान के लिए ‘खतरनाक स्टंट’ करार दिया है.
चुनाव हारने के बाद पद पर रहना ‘अवैध कब्जा’ : जेठमलानी
महेश जेठमलानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एक बार जनादेश हारने के बाद मुख्यमंत्री का पद पर बने रहना पद पर ‘अवैध कब्जा’ है. अगर वे स्वेच्छा से नहीं हटती हैं, तो राज्यपाल को उन्हें अपमानजनक तरीके से बर्खास्त कर देना चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि 7 मई के बाद उन्हें दफ्तर में एक घुसपैठिये (Trespasser) की तरह माना जाना चाहिए.
नैतिकता नहीं, यह अराजकता है : महेश जेठमलानी
महेश जेठमलानी ने ममता बनर्जी के ‘मोरल विक्ट्री’ और ‘साजिश’ वाले दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा- ममता बनर्जी का इस्तीफा न देना संवैधानिक मानदंडों की धज्जियां उड़ाना है. जनादेश खोने के बाद वे अब मुख्यमंत्री नहीं हैं. अगर वे कुर्सी नहीं छोड़ती हैं, तो उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाला जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान
7 मई की डेडलाइन और विपक्षी साजिश का हिस्सा
उन्होंने चेतावनी दी कि निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है. इसके बाद उनकी हर गतिविधि ‘अवैध’ होगी और उनके खिलाफ ‘ट्रेसपासिंग’ (अनाधिकृत प्रवेश) का मामला बन सकता है. देश के सीनियर एडवोकेट ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का यह कदम राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के साथ मिलकर बनाया गया एक ‘सुनियोजित प्लान’ है, ताकि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को बदनाम किया जा सके.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राज्यपाल के पास केवल एक ही विकल्प- डिस्मिसल इन डिस्ग्रेस
जेठमलानी के अनुसार, संविधान के तहत राज्यपाल की शक्तियां अब निर्णायक हैं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री केवल राज्यपाल के प्रसादपर्यंत (Pleasure of Governor) पद पर बने रहते हैं. जब जनता ने बहुमत नहीं दिया, तो राज्यपाल को उनकी बर्खास्तगी का आदेश तुरंत जारी करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : दलबदलुओं के लिए भाजपा के दरवाजे बंद, देवजीत सरकार बोले- दागियों और असामाजिक तत्वों की नो एंट्री
Mahesh Jethmalani on Mamata Banerjee: संवैधानिक मर्यादा और सिस्टम का मजाक
जेठमलानी ने कहा कि लोकतंत्र में हार को स्वीकार करना पड़ता है. हार के बाद ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी’ कहना एक संवैधानिक पदाधिकारी के लिए शर्मनाक है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हर हारा हुआ मुख्यमंत्री यही कहने लगे कि चुनाव में साजिश हुई है और वह पद नहीं छोड़ेगा, तो देश में अराजकता फैल जायेगी.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा
राजनीतिक हलकों में हड़कंप
महेश जेठमलानी के इस कड़े बयान के बाद टीएमसी और भाजपा के बीच ‘वाकयुद्ध’ तेज हो गया है. भाजपा नेता अब ममता बनर्जी को ‘बर्खास्त’ करने की मांग करने लगे हैं, तो टीएमसी इसे ‘बदले की राजनीति’ बता रही है. जानकारों का मानना है कि जेठमलानी का यह बयान राज्यपाल के संभावित एक्शन के लिए एक बड़ा कानूनी आधार तैयार कर सकता है. अब सबकी नजरें राजभवन पर टिकी हैं कि क्या ममता बनर्जी की ‘सम्मानजनक’ विदाई होगी या उन्हें बर्खास्त किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें
प्रणाम बंगाल! अंगार से निकलेगा उन्नत पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा भावुक पोस्ट
सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन
The post ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया appeared first on Prabhat Khabar.

