Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'ममता बनर्जी की सरकार में हिंदू सुरक्षित नहीं है':गयाजी में भाजपा सांसद शिवेश राम ने कहा- पढ़ाई, जागरूकता हर समाज का लक्ष्य होना चाहिए


गयाजी शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद शिवेश राम शामिल हुए। एक तरफ रविदास समाज ने उनका भव्य स्वागत किया, तो दूसरी ओर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में उतरने का संदेश दिया। रविदास समाज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा जुटे। फूल-माला और नारों के बीच सांसद का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर शिवेश राम ने सीधे युवाओं को टारगेट करते हुए कहा कि हम बाबा साहेब के विचारों पर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने हमें संविधान दिया, उसी से हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया। कहा कि बाबा साहेब 14 भाई-बहन में थे, लेकिन आज पूरा देश उन्हें याद करता है। वजह साफ है। उनकी शिक्षा। इसलिए हर समाज का एक ही लक्ष्य होना चाहिए- पढ़ाई और जागरूकता। बिना शिक्षा के अधिकार की लड़ाई अधूरी है। रविदास समाज के बेटे को संसद में भेजना, पूरे समाज का सम्मान सांसद ने भाजपा का आभार जताते हुए कहा कि रविदास समाज के बेटे को संसद भेजना सिर्फ मेरा सम्मान नहीं, पूरे समाज का सम्मान है। उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी की और कहा कि 2005 के बाद राज्य लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। एनडीए के नेतृत्व में यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव पर कहा कि इस बंगाल में एनडीए की सरकार बनने जा रही है क्योंकि जनता जान चुकी है कि ममता की सरकार में हिंदू सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में बीते दिनों दलित हिंदुओं के साथ अत्याचार अन्याय बलात्कार हुआ था। ऐसी घटना ममता की सरकार में हो सकती है। इस बात को बंगाल की जनता समझ चुकी है। इसलिए यह तय है कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर हुई बैठक इधर, गया जिला पूर्वी मुख्यालय में भाजपा की कार्यकर्ता बैठक भी हुई। 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद शिवेश राम मौजूद रहे। बैठक में सांसद ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़ते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। कहा कि 1980 में भाजपा की स्थापना राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के मुद्दे पर हुई थी। आज भी कार्यकर्ता उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को हर बूथ पर सुना जाए और सरल ऐप पर इसकी जानकारी अपलोड की जाए। बैठक में जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, विनोद सिंह, अशोक शर्मा, जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, पूर्व सांसद रामजी मांझी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles