Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय

ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय

Mamata Banerjee New Twitter Bio: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक युग का आधिकारिक रूप से तब अंत हो गया, जब शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस ऐतिहासिक बदलाव के बीच राज्य की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रुख अभी भी कड़ा बना हुआ है.

चुनाव प्रक्रिया पर खड़े किये गंभीर सवाल

जिस दिन बंगाल में सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था, उसी दिन ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) और फेसबुक पर अपना परिचय (Bio) बदल दिया. हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने चुनावी हार स्वीकार करके मुख्यमंत्री पद से औपचारिक इस्तीफा देने की बजाय चुनाव प्रक्रिया पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

क्या लिखा है ममता बनर्जी के नये बायो में?

ममता बनर्जी ने अपने डिजिटल प्रोफाइल को अपडेट करते हुए अब खुद को पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक कार्यकाल के नेतृत्वकर्ता के रूप में पेश किया है. उन्होंने प्रोफाइल में लिखा है- संस्थापक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा). उनके इस परिचय से साफ है कि वे अपने 2011 से 2026 तक के 15 साल के कार्यकाल को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानती हैं.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार बने रिटायर्ड आईएएस सुब्रत गुप्ता, शांतनु बाला सचिव, CMO में फेरबदल शुरू

इस्तीफे से इनकार और 100 सीटों का रहस्य

तृणमूल कांग्रेस की चुनावी शिकस्त के बाद भी बंगाल की पूर्व चीफ मिनिस्टर का आक्रामक अंदाज कम नहीं हुआ है. ममता ने दावा किया है कि लगभग 100 विधानसभा सीटों पर अनियमितताएं और हेरफेर कर उन्हें हराया गया है. उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है. टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि मतगणना और मतदान के दौरान केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Mamata Banerjee New Twitter Bio: जनादेश का सम्मान या संघर्ष

बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा (293 पर चुनाव) में भाजपा को 207 सीटें मिली हैं, जबकि टीएमसी मात्र 80 सीटों पर सिमट गयी है. इसके बावजूद ममता का इस्तीफा न देना भविष्य में कानूनी या राजनीतिक संघर्ष के संकेत दे रहा है.

इसे भी पढ़ें : जनता की नब्ज पहचानते हैं शुभेंदु अधिकारी, शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखी दिल जीत लेने वाली बात

34 साल का किला तोड़ा था, अब खुद का ढहा

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने वर्ष 2011 में वाममोर्चा के 34 साल पुराने शासन को उखाड़ फेंका था. लगातार 3 बार सत्ता में रहने के बाद यह उनकी बड़ी हार है. 18वीं विधानसभा के गठन के साथ ही अब बंगाल की कमान भाजपा के हाथों में है. सोशल मीडिया पर बायो बदलना इस बात का औपचारिक ऐलान है कि अब वे ‘सत्ता पक्ष’ की जगह ‘विपक्ष’ की सबसे बड़ी आवाज बनने की तैयारी में हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल के इतिहास में पहली बार कोई मुस्लिम मंत्री नहीं, ममता बनर्जी सरकार में थे 7

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

The post ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles