Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा

ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा

Humayun Kabir News: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद की राजनीति में जबर्दस्त भूचाल आ गया. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाये हैं.

कबीर के बयन से बढ़ी चनावी सरगर्मी

टीएमसी के पूर्व विधायक कबीर का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को भारी रकम देकर खरीद लिया है. मतदान के दिन लगाये गये इन आरोपों ने बंगाल की चुनावी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है.

9 से 30 लाख में सौदेबाजी का आरोप

हुमायूं कबीर ने वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी ने उनकी पार्टी के 27 उम्मीदवारों को 9 लाख से 30 लाख रुपए तक देकर अपनी तरफ कर लिया है. उन्होंने कहा- मैंने 142 उम्मीदवार उतारे थे, खरीद-फरोख्त के बाद अब मैं केवल 115 सीटों पर ही चुनाव लड़ पा रहा हूं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तुष्टीकरण और ध्रुवीकरण पर भी घेरा

कभी टीएमसी का हिस्सा रहे हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री की रणनीति पर भी सवाल उठाये. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को अब मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन की जरूरत नहीं है. ममता बनर्जी ने मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए मंदिर निर्माण और हिंदू धार्मिक नेताओं को अनुदान देने में काफी पैसा खर्च किया है, जो ‘हिंदू तुष्टीकरण’ का हिस्सा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के पहले चरण में बवाल, नोदा में पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, बीरभूम-कुमारगंज में उम्मीदवारों पर हमला

नोदा में कबीर का विरोध, कार का घेराव

आरोपों के बीच जब हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के नोदा विधानसभा क्षेत्र के शिबनगर गांव पहुंचे, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. तृणमूल समर्थकों ने कबीर को देखते ही ‘वापस जाओ’ के नारे लगाये. उन्होंने कबीर के वाहन को घेर लिया और उन्हें ‘भाजपा का एजेंट’ करार दिया. AJUP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी के लोगों ने उनके बूथ अध्यक्ष के साथ घर में घुसकर मारपीट की.

इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद के बरवान में EVM पर बवाल, मतदान केंद्र पर हंगामा, आयोग ने दी सफाई

Humayun Kabir News: अमित शाह और चुनावी नतीजों पर भविष्यवाणी

भाजपा की जीत की संभावनाओं पर चुटकी लेते हुए कबीर ने कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद अमित शाह दोबारा बंगाल का दौरा नहीं करेंगे. भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर को पिछले दिसंबर 2025 में मस्जिद निर्माण विवाद के बाद टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अपनी नयी पार्टी बना ली.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में वोट देने गये वोटर की मौत, पटाशपुर में मतदान के दौरान मातम, जानें पूरा मामला

बंगाल चुनाव 2026: जंगलमहल में ‘वोटर लिस्ट’ पर शांति, ‘रोटी-बेटी’ पर शोर, जानें क्यों झारग्राम-पुरुलिया में बेअसर SIR का मुद्दा

बंगाल में वोटर को धमकाने वालों की खैर नहीं, सीईओ का डीजीपी को पत्र- उपद्रवियों को तुरंत करें गिरफ्तार

Bengal Voting LIVE: छिटपुट हिंसा के बीच बंपर मतदान, दोपहर एक बजे तक 62 प्रतिशत वोटरों में डाले वोट

The post ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप, कहा- दीदी ने मेरे 27 उम्मीदवारों को खरीदा, वोट के बीच मुर्शिदाबाद में हंगामा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles