Monday, September 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मरीजों की दलाली में दो गुटों के बीच मारपीट:एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला, 2 लोग हुए घायल; 10 पर एफआईआर


नालंदा में रविवार को सदर अस्पताल से मरीजों को कमीशन पर निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराने के वर्चस्व में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठीबाजी शुरू हो गई। हमले में दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में एक पक्ष के सत्येंद्र पासवान (जो खुद को अस्पताल अनुश्रवण समिति का सदस्य और एक दल का नेता बताते हैं) और दूसरे पक्ष के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत देकपुरा गांव निवासी विपिन सिंह शामिल हैं। मारपीट की पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले का है। क्लीनिक में घेरकर लाठियों से पीटा प्रत्यक्षदर्शियों-सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह दोनों पक्षों में मरीज ले जाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बड़ी पहाड़ी स्थित एक निजी क्लीनिक में सत्येंद्र पासवान को घेर लिया और लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लीनिक में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सोहसराय थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जख्मी को अस्पताल भेजा। सत्येंद्र पासवान का दावा है कि रविवार सुबह एक युवक सदर अस्पताल से जबरन एक मरीज को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से निजी क्लीनिक ले जा रहा था। जब मैंने इसका विरोध कर पीछा किया, तो रंजिश के तहत 8-10 अज्ञात लोगों ने घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव में हमला किया विपिन सिंह पक्ष की दलील है कि हमारा अस्पताल या मरीजों की दलाली से कोई वास्ता नहीं है। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान ई-रिक्शा सवार महिला से विवाद देखकर केवल बीच-बचाव करने गए थे, तभी बेवजह हमला कर घायल कर दिया गया।
एक पक्ष ने आवेदन दिया सत्येंद्र पासवान की ओर से सोहसराय थाने में एक नामजद और 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने अब तक कोई आवेदन नहीं दिया है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष से प्राथमिकी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है। केस दर्ज कर वायरल सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल परिसर या आसपास मरीजों की दलाली करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles